JSSC/JPSC – JHARKHAND GK PREVIOUS YEAR QUESTION PAPERS & DETAILS SOLUTIONS ( झारखंड का आधुनिक इतिहास/ झारखंड के जनजातीय आंदोलन)।


 झारखंड के जनजातीय आंदोलन से JPSC/JSSC के अलग-अलग परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न हैं। जिसे वर्ष 2026 में JSSC /JPSC द्वारा एक दिवसीय परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।

  झारखंड का आधुनिक इतिहास ( जनजातीय आंदोलन)


1. बिरसा मुंडा का उलगुलान विद्रोह किस वर्ष में हुआ था ? 

Ans - 1895 में।


🍁 बिरसा मुंडा का उलगुलान विद्रोह , बिरसा मुंडा के नेतृत्व में 1895 ई को शुरू हुआ था । 


🍁 बिरसा मुंडा का यह आंदोलन राजनीतिक, धार्मिक और आर्थिक उद्देश्यों पर आधारित था , जिसके कारण इस आन्दोलन को सामाजिक सुधार आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। 


2. डोम्बारी बुरु किस आंदोलन से संबंधित है ?

Ans - बिरसा का उलगुलान विद्रोह/बिरसा विद्रोह ( 1895 से 1900 ) । 


🍁 बिरसा आंदोलन से संबंधित यह स्थान ( डोम्बारी बुरु) , खूंटी जिला के गुटुहातु  नामक गांव में स्थित है ।


🍁 जलियांवाला बाग हत्याकांड के तर्ज पर डोम्बारी बुरु पर बिरसा मुंडा और उनके अनुयायियों द्वारा की जा रही सभा में, 1900 ई को अंग्रेज अधिकारी फारबेस और स्ट्रीट फील्ड ने अंधाधुंध गोलीबारी की ।


🍁 इस गोलीबारी में सैकड़ों आदिवासियों की शहादत हुई , जिसके कारण इस स्थान (डोम्बारी बुरु)  को झारखंड का जलियांवाला बाग कहा जाता है । और इसको धरती आबा बिरसा मुंडा के नाम पर टॉप्ड बुरु के नाम से मृतकों का टीला भी कहा जाता है । 


3. ताना भगत( उरांव जनजाति की शाखा) आंदोलन की नेतृत्व किसने की थी ? 

Ans - जतरा भगत/जतरा उरांव ने । 


🍁 ताना भगत आंदोलन की शुरुआत/नेतृत्व, जतरा भगत ने 1914 ई0 को गुमला जिले से की थीं।


🍁 ताना भगत आंदोलन के प्रमुख नेता – जतरा भगत, देवमणिया, सुखरा भगत, माया भगत, शिबू भगत, और सिंहा भगत ,बलराम भगत और तुरिया भगत । 


4. भागीरथ मांझी के नतृत्व में खरवार( संथाल जनजाति की एक उपजाति ) आंदोलन किस वर्ष हुआ था? 

Ans - 1874 ई को ।


🍁 भागीरथ मांझी का जन्म गोड्डा जिले के तलडीहा नमक गांव में हुआ था ।इनको  बाबा के नाम से भी पुकारा जाता था।


🍁 खरवार आंदोलन मुख्यत संथाल परगना क्षेत्र में हुआ था। इस आन्दोलन के द्वारा सामाजिक सुधार और एकेश्वरवाद पर विशेष ज़ोर दिया गया था। 


🍁 खरवार आंदोलन को भगीरथ मांझी का आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है। इस आन्दोलन के दौरान भागीरथ मांझी ने खुद को बौंसी गांव का राजा घोषित कर लिया था। 


🍁 इस आन्दोलन को हजारीबाग में दुबु बाबा ने अपनी नेतृत्व प्रदान की थी । जबकि इस आन्दोलन की 2nd चरण 1881 ई को दुविधा/दुबई गोसाई के नेतृत्व में शुरू हुआ था। 


🍁 खरवार आंदोलन के प्रमुख नेता – भागीरथ मांझी, दुबु बाबा , दुबई गोसाई और पटेल सिंह। 



5. 1831- 1833 के भूमिज विद्रोह का नेतृत्व किनके द्वारा किया गया था? 

Ans - गंगा नारायण सिंह के द्वारा । 


🍁 पहला भूमिज विद्रोह 1769 को तत्कालीन बंगाल के बढ़ाभूम और धालभूम के क्षेत्र में हुआ था ।


🍁 भूमिज विद्रोह का संगठित रूप गंगा नारायण सिंह के द्वारा 26 अप्रैल 1832 को किया गया था ।

 
🍁 भूमिज विद्रोह को गंगा नारायण के हंगामा के रूप में भी जाना जाता है। 


🍁 यह विद्रोह मुख्य रूप से धालभूम, वीरभूम, और सिंहभूम और राजमहल के क्षेत्रों में स्थित भूमिज आदिवासियों के द्वारा किया गया था ।


🍁 भूमिज विद्रोह, कंपनी के अधिकारियों, दरोगा, और बाहरी लोगों( दिकूओ) के ख़िलाफ़ था । 


🍁 गंगा नारायण सिंह, 7 फरवरी 1833 को खरसावां के ठाकुर चेतन सिंह के खिलाफ लड़ते हुए शहादत हुई थी । फिर चेतन सिंह ने गंगा नारायण सिंह जी की सर काटकर तत्कालीन ब्रिटिश अधिकारी विलकिंसन को भेज दिया था। 

🍁 हिल असेंबली प्लान , क्लीवलैंड से संबंधित है।

🍁 गंगा नारायण सिंह ने “ सरदार गोरिल्ला वाहिनी सेना ” का गठन किया था, जिसके सेनापति जीरपलाया को बनाया गया था । 


6. चुआड़ विद्रोह  कौन से वर्ष में हुआ था ?
 

Ans - 1769 ई को। 


🍁 चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व रघुनाथ महतो ने 1769 ई को किया था। इसी विद्रोह में इन्होंने “ अपना गांव अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज ” का नारा दिया था ।


🍁 चुआड़ विद्रोह के प्रमुख नेता – रघुनाथ महतो, श्याम गंजम, जगन्नाथ पातर, मोहन सिंह, सुबल सिंह, दुर्जन सिंह और बैजनाथ सिंह । 



7. दामिन ए कोह की गठन कब की गई थी ? 

Ans - 1824 ई को ।


🍁 दामिन ए कोह, भागलपुर से साहेबगंज की राजमहल तक के क्षेत्र को कहा जाता था। इसका गठन मुख्यत संथाल समुदायों को बसाने के लिए किया गया था । 


🍁 1832- 33 में जे पी वुड ने दामिन ए कोह का औपचारिक सीमांकन और सर्वेक्षण किया था। 


8. झारखंड में ढाल विद्रोह का समय सीमा क्या थी ?

Ans - 1767 से 1777 तक ( कुल 10 वर्ष ).


🍁 ढाल विद्रोह की शुरुवात 1767 को जगन्नाथ ढाल के नेतृत्व में शुरू हुआ। और 1777 तक कुल 10 वर्षों तक चला।


🍁 1777 को जगन्नाथ ढाल को राजा बनाए जाने के विद्रोह शांत हुआ । परन्तु इनको राजा बनाए जाने के एवज में लगातार 3 वर्षों तक 2000, 3000 और 4000 रुपए वार्षिक कर के रूप में देने का शर्त लिया गया। परन्तु इस कर राशि को 1800 में पुनः बढ़ा करके 4267 रुपया कर दिया गया । 


🍁 अंग्रेजों का झारखंड में सबसे पहले प्रवेश सिंहभूम क्षेत्र की ओर से  हुआ था। 



9. 1820- 21 ई को मेजर रफ़्सेज तथा 1837 ई में विलकिंसन के नेतृत्व में किस विद्रोह को दबा दिया गया था ? 

Ans - हो विद्रोह । 


🍁 हो विद्रोह की शुरुवात 1820 – 21 ई में हुआ था। एस आर टिकेल ने हो लोगों को “लरका कोल ” कहा था । 


🍁 1802- 21 ई में मेजर रफ़्सेज पर हो जनजाति के लोगों ने “ चाईबासा के रोरो नदी ” के किनारे पर आक्रमण किया था, जिसमें अंग्रेज के सेना विजय हो गई थीं। 


10.  संथाल विद्रोह की नेतृत्व किसने की थी ?
 

Ans - सिद्धू और कान्हू मुर्मू ने ।


🍁 संथाल विद्रोह की शुरुवात 30 जून 1855 को संथाल परगना के भोगनाडीह गांव में सिद्धू और कान्हू दो मुर्मू भाइयों के नेतृत्व में हुआ था( 1855 में कार्नवालिस के द्वारा लागू स्थाई बंदोबस्त के विरुद्ध) । इसी कारण से प्रत्येक वर्ष 30 जून को “ हूल दिवस ” के रूप में मनाया जाता है । 


🍁 कार्ल मार्क्स के द्वारा संथाल विद्रोह को “ भारत की प्रथम जनक्रांति ” कही गई है। साथ ही इसे मुक्ति आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है ।


🍁  इस विद्रोह में सिद्धू को राजा , कान्हु को मंत्री, और इनके ही दो भाई चांद को प्रशासक और भैरव को सेनापति बनाया गया था। 


🍁 इस विद्रोह का प्रमुख नारा – अपना देश अपना राज ।


🍁 इस विद्रोह के प्रचार प्रसार के लिए सखुआ पत्तों का उपयोग किया जाता था।


🍁 इस विद्रोह में दरोगा महेश लाल दत और प्रताप नारायण की हत्या कर दी गई थी। 

🍁 इस आन्दोलन के दौरान “पाकुड़ की रानी क्षेमा सुंदरी ”ने विद्रोहियों की सहायत की थी । और अंग्रेजों ने विद्रोहियों से बचने के लिए पाकुड़ में “ मार्टिलो टावर ” का निर्माण कराया था। 


🍁 संथाल विद्रोह का हजारीबाग में अर्जुन और चुबाई मांझी ने अपनी नेतृत्व प्रदान की थी । 



11. किसने घोषणा की थी कि  “ अबुआ राज एटेजना, महारानी राज टुंडू ” ( अर्थात अब मुंडा राज शुरू हो गया है और रानी विक्टोरिया राज समाप्त हो गया है ) ? 

Ans - बिरसा मुंडा ने।


🍁 बिरसा मुंडा का जन्म खूंटी जिले के उलीहतू गांव में 15 नवंबर 1875 को हुआ था।


🍁 बिरसा मुंडा के पिता सुगना मुंडा, माता करमी मुंडा और धार्मिक गुरु आनंद पांडे और प्रारंभिक शिक्षक जयपाल नाग थे।


🍁 इन्होंने एक नया सम्प्रदाय, बिरसाइत सम्प्रदाय/ बिरसाइत पंथ शुरू किए थे।

 
🍁 बंदगांव के जमींदार जगमोहन सिंह के आदमी वीर सिंह महली ने इनाम के लालच में 3 फरवरी 1900 को, बिरसा मुंडा का पता बता दिया ,जिसके कारण इनको चक्रधरपुर के जमकोपाई जंगल से गिरफ्तार किया गया । 


🍁 धरती आबा बिरसा मुंडा को मृत्यु रांची जेल में 9 जून 1900 को हैजा के कारण हुई थी। इसी के लिए झारखंड में हर वर्ष 9 जून को बिरसा दिवस के रूप में मनाया जाता है । 


🍁 महाश्वेता देवी के द्वारा लिखी गई ऐतिहासिक कथा“ अरणयेर अधिकार ( बंगाल उपन्यास) ” बिरसा मुंडा जी पर आधारित है । इसके लिए महाश्वेता देवी को 1979 को बंगाली भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 


🍁 बिरसा मुंडा एकमात्र आदिवासी नेता है जिनका फोटो संसद के सेंट्रल हॉल में रखा हुआ है । 




12. सफाहोड़ ( सिंगबोंगा के प्रति समर्पण) आंदोलन किस आदिवासी समुदाय से संबंधित है ?
 

Ans - संथाल जनजाति। 


🍁 सफाहोड़ आंदोलन को लाल हेंब्रम( लाल बाबा) ने अपनी नेतृत्व प्रदान को थी । 


🍁 इन्होंने आंदोलनकारियों को राम नाम का मंत्र दिया था।


🍁 इन्होंने आजाद हिंद फौज के तर्ज पर “ देशोद्वरक दल ” का गठन किया था। 








Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!